आयुष्मान भारत और हिम केयर में कथित घोटालों की उच्चस्तरीय जांच हो: अशोक चंदेल

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश ने केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना तथा प्रदेश सरकार की हिम केयर योजना में सामने आ रहे कथित घोटालों को गंभीर बताते हुए उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अशोक चंदेल ने कहा कि इन योजनाओं के तहत हुए सभी क्लेम की स्वतंत्र ऑडिट करवाई जानी चाहिए ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके।


अशोक चंदेल ने कहा कि आयुष्मान भारत और हिम केयर जैसी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का उद्देश्य गरीब, मजदूर और मध्यम वर्गीय परिवारों को कैशलेस इलाज की सुविधा देना है। प्रदेश सरकार इन योजनाओं के तहत इलाज और पंजीकरण में रिकॉर्ड बनाने के दावे करती रही है, लेकिन यदि फर्जी बिलिंग, बिना इलाज के क्लेम और मरीजों के नाम पर गड़बड़ियां सामने आती हैं तो यह स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर विफलता को दर्शाता है।


उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी मांग करती है कि आयुष्मान भारत और हिम केयर योजनाओं के तहत किए गए सभी क्लेम की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। जिन अस्पतालों पर फर्जीवाड़े के आरोप हैं, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए और दोषी अधिकारियों व अस्पताल प्रबंधन को ब्लैकलिस्ट किया जाए।
प्रदेश प्रवक्ता ने यह भी मांग की कि हिमाचल में इन योजनाओं के तहत बनाए गए रिकॉर्ड की स्वतंत्र सत्यापन प्रक्रिया करवाई जाए ताकि यह स्पष्ट हो सके कि लाभ वास्तव में जरूरत है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page