राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में किशोर स्वास्थ्य दिवस आयोजित

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकता रस्तोगी के निर्देशानुसार किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या सत्या कंवर ने की।


कार्यक्रम के दौरान किशोर स्वास्थ्य काउंसलर सुरक्षा परमार ने विद्यार्थियों को किशोरों के समग्र विकास एवं स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। उन्होंने राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के छह प्रमुख घटकों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को संतुलित आहार अपनाने, मोबाइल का सीमित एवं सकारात्मक उपयोग करने, मादक पदार्थों से दूर रहने और जंक व फास्ट फूड से बचने के लिए प्रेरित किया।


इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में नेहा ने प्रथम स्थान, परिधि ने द्वितीय, रूथ ने तृतीय तथा कामना ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम को सफल बनाने में आशा कार्यकर्ता नीलम का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक रीना, अजय, पार्वती, पूनम, नंदलाल, मीना, विनोद पाठक, विरेंद्र, चंद्रप्रभा, विजय प्रकाश, जसिंदर सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page