ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- केंद्र सरकार द्वारा कल प्रस्तुत किए जा रहे आम बजट के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी अर्की मंडल द्वारा बजट का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह अर्की में सुबह 10 बजे आयोजित होगा

भाजपा अर्की मंडल की अध्यक्ष रीना भारद्वाज ने मंडल के सभी वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ताओं, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा सहित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से इस कार्यक्रम में समय पर पहुंचकर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट देश की आर्थिक दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है, जिसे सामूहिक रूप से सुनना और समझना सभी कार्यकर्ताओं के लिए आवश्यक है।
कार्यक्रम को लेकर मंडल स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और कार्यकर्ताओं में इसे लेकर उत्साह देखा जा रहा है।





