भाजपा अर्की मंडल की विशेष बैठक, संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर जोर

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़-  भारतीय जनता पार्टी अर्की मंडल की विशेष बैठक लोक निर्माण विश्राम गृह अर्की में मंडल अध्यक्ष रीना भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मंडल महामंत्री यशपाल कश्यप ने बताया कि बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुँचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक में जिला अध्यक्ष रतन सिंह पाल और मंडल प्रभारी, प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष रविंद्र परिहार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कश्यप ने बताया कि 13 दिसंबर 2025 को शिमला में भाजपा प्रदेश कार्यालय का भूमि पूजन होगा, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अर्की मंडल से 1000 कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी और इसके लिए प्रत्येक बूथ से 20-20 कार्यकर्ता शिमला पहुंचेंगे।


उन्होंने कहा कि पार्टी के आगामी कार्यक्रमों में मंडल स्तर से सभी कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएंगे और संगठन को और अधिक सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया है।
बैठक में राजेंद्र ठाकुर, आशा प्रहार, सावित्री कश्यप, सोनू सोनी, सुरेश जोशी, हीरा पाल, प्रभा भारद्वाज, गीता देवी, सरस्वती कश्यप, हरीश कुमार, यशवंत ठाकुर, सुनीता रघुवंशी, श्यामानंद शांडिल, भोपाल सिंह, कांता देवी, शीश राम, राकेश कुमार, जयकिशन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page