भाजपा दाड़लाघाट मंडल के चमाकड़ी बूथ नंबर 43 में बूथ समिति सत्यापन, संगठन मजबूत बनाने पर दिया जोर

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- भारतीय जनता पार्टी के दाड़लाघाट मण्डल के अंतर्गत आने वाले बूथ नंबर 43 चमाकड़ी में बूथ सत्यापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस विशेष अभियान में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

सत्यापन अभियान के दौरान जिला महामंत्री बलवीर ठाकुर, जिला सोशल मीडिया संयोजक विरेंद्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष नीम चंद ठाकुर, बूथ अध्यक्ष नरेंद्र हांडा, बूथ महामंत्री बालकृष्ण शुक्ला, बूथ पालक हेमराज भारद्वाज, एस.सी. मोर्चा महामंत्री (बीएलए) देवेंद्र रघुवंशी, बलवीर भारद्वाज, सीता राम और हेमंत कुमार उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची, पन्ना पुस्तिका और अन्य संगठनात्मक दस्तावेजों का सत्यापन किया तथा आवश्यक सुधार बिंदुओं पर चर्चा की। पदाधिकारियों ने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत टीम ही संगठन की वास्तविक शक्ति है और आगामी चुनावों को देखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रियता से कार्य करना होगा।

सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के प्रत्येक मतदाता तक संपर्क मजबूत करने और संगठन के कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से लागू करने का संकल्प लिया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page