ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज : आज भारतीय जनता पार्टी अर्की मंडल सभी मोर्चों की परिचय बैठक मंडल अध्यक्ष रीना भारद्वाज की अध्यक्षता में विश्राम गृह अर्की में हुई। बैठक की जानकारी देते हुए मंडल महासचिव यश पाल कश्यप ने बताया कि बैठक में पूर्व विधायक गोविंद शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में सभी मोर्चे युवा मोर्चा, महिला मोर्चा , किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा व अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सभी पदाधिकारी कार्य समिति सदस्य उपस्थित रहे ।


बैठक में नियुक्त सभी मोर्चों की कार्यकारिणी का परिचय हुआ। बैठक में संगठन में आगामी कार्यों पर चर्चा की गई। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही गरीब जन कल्याण नीतियों पर चर्चा की गई तथा प्रदेश सरकार द्वारा नीतियों पर भी चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन विरोधी नीतियों को पहुंचाया जाएगा ।

बैठक में निर्णय लिया गया कि और सभी कार्यकर्ता 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के बारे में बूथों पर चर्चा करेंगे। बैठक में मंडल महामंत्री यशपाल कश्यप, रूप राम शर्मा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष हरीश कुमार, महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुनीता रघुवंशी, किसान मोर्चा के अध्यक्ष अध्यक्ष यशवंत ठाकुर, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष श्यामानंद सैंडल, ओ.बी.सी. मोर्चा के अध्यक्ष भोपाल सिंह व अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।


