दाड़लाघाट में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, 350 से अधिक लोगों को मिली स्वास्थ्य जानकारी

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-दाड़लाघाट,विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट की सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना ने 40 गांवों में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया। इस वर्ष का विषय स्वस्थ शुरुआत आशावादी भविष्य माताओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य पर केंद्रित है। परियोजना के तहत 350 से अधिक लोगों को स्वास्थ्य जानकारी प्रदान की गई। क्षेत्रीय प्रबंधक भूपेंदर गांधी ने अपने संबोधन में स्वास्थ्य की महत्ता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए हमें सामुदायिक भागीदारी की आवश्यकता है।

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं। सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट अजीत कुमार सिंह ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना और लोगों को स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि हम लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेंगे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page