दैनिक हिमाचल न्यूज
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप अपनी पुरानी गलती को लेकर पछतावा महसूस कर सकते हैं। व्यवहार में कठोरता और अहम संबंधों में खटास ला सकते हैं। कार्यस्थल पर लाभ की उम्मीद के बावजूद निराशा हाथ लगेगी। खर्चों में संयम बरतें। पति-पत्नी के बीच मामूली बहस के बाद स्थिति सामान्य होगी। स्वास्थ्य में जोड़ों की कमजोरी महसूस हो सकती है।

वृषभ (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
मौन रहकर दिन बिताने की सलाह दी जाती है। घर में मामूली विवाद बड़ा रूप ले सकता है। कार्यक्षेत्र में धन लाभ की संभावनाएं झंझटों के बाद ही बनेंगी। सार्वजनिक रूप से सम्मान हानि के योग हैं। स्वास्थ्य में रक्त और पित्त संबंधी परेशानी हो सकती है।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
धन संबंधी मामलों में निराशा हो सकती है। क्रोध और अति आत्मविश्वास से बचें। घर के बाहर लोग अपनी समस्याओं के लिए आपसे मदद मांगेंगे। स्वास्थ्य में जोड़ों और पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज धैर्य और सावधानी से कार्य करें। कार्यक्षेत्र में लाभ की संभावना धैर्य के साथ ही मिलेगी। अनैतिक कार्यों से बचें। परिवार में भाई-बहन से ईर्ष्या युक्त संबंध हो सकते हैं। स्वास्थ्य में कमजोरी अनुभव करेंगे।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आत्मविश्वास और व्यक्तित्व मजबूत रहेगा, लेकिन स्वभाव में जिद परेशानियां ला सकती है। कार्यक्षेत्र में लाभ होगा, लेकिन अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे। पारिवारिक संबंधों में सामंजस्य की कमी रह सकती है। स्वास्थ्य में मूत्राशय संबंधित समस्या हो सकती है।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपकी सोच और परिणाम विपरीत रहेंगे। आर्थिक हानि के डर से जोखिम नहीं लेंगे। शत्रुओं पर हावी रहेंगे, लेकिन सतर्क रहें। पारिवारिक और स्वास्थ्य दोनों में उतार-चढ़ाव रहेगा।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आलस्य और अनिर्णय की स्थिति रहेगी। कामकाज में जल्दबाजी से बचें। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है, लेकिन निर्णय में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य पर खर्च होगा।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कार्य में सफलता मिलेगी, लेकिन आपकी गलती परेशानी ला सकती है। व्यवसाय में जटिल समस्याएं सुलझेंगी। धन लाभ होगा, लेकिन विलंब से। पारिवारिक संबंधों में तालमेल की कमी रह सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका ध्यान कार्य से भटक सकता है। कार्यक्षेत्र में अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा। भाई-बंधुओं के साथ विवाद हो सकता है। संतान सहयोग करेगी। स्वास्थ्य में कमी अनुभव करेंगे।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में आर्थिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। पारिवारिक विवाद बेचैनी का कारण बनेंगे। आज बड़े निर्णय लेने से बचें।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कार्य में बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा, लेकिन तुरंत नहीं। शत्रु पक्ष से सतर्क रहें। परिवार में सामान्य माहौल रहेगा।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
धन का व्यय विशेष रहेगा, लेकिन सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परेशानी हो सकती है। परिवार के सदस्यों का व्यवहार स्वार्थी रहेगा। सरकारी कार्यों में आकस्मिक लाभ होगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
