ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- भाजपा जिलाध्यक्ष रतन सिंह पाल ने मोदी सरकार द्वारा पेश किए गए अंतरिम बजट को ऐतिहासिक करार देते हुए इसका स्वागत किया है।

पाल कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूलमंत्र के साथ भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता इस अंतरिम बजट में साफ तौर पर झलक रही है। आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव रखने वाला यह बजट गरीबों, युवाओं, महिलाओं व किसानों के साथ ही अन्य जरूरतमंदों को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। पाल ने कहा कि पिछले एक दशक में भारत की अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव आया है।

इन 10 वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के कुशल एवं गतिशील नेतृत्व में भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। 2047 में देश को आजाद हुए 100 वर्ष हो जाएंगे। आजादी की 100वीं वर्षगांठ तक मोदी सरकार ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है और जमवाल। इसे हासिल करने के लिए पिछले 10 वर्षों से जमीनी स्तर पर कारगर कदम भी उठाए जा रहे हैं। वीरवार को पेश किया गया मोदी सरकार-2 का अंतरिम बजट भी इसी दिशा में उठाया गया एक और महत्वपूर्ण कदम है। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए इस बजट में युवाओं, किसानों, गरीबों और महिलाओं पर विशेष फोकस किया गया है। इस बजट से देश की विकास यात्ता को और अधिक बल मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व और मार्गदर्शन में हर वर्ग के लिहाज से हितकारी बजट पेश करने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उनकी टीम बधाई की पात्र हैं।







