भाजपा जिलाध्यक्ष रतन सिंह पाल व विस्तारक रूपेंद्र सिंह रहेंगे विशेष रूप से उपस्थित
ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- 18 जनवरी को अर्की भाजपा मंडल की विशेष बैठक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस अर्की मे 10 बजे आयोजित की जाएगी। जानकारी देते हुए मंडलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बताया कि इस बैठक में भाजपा के जिला अध्यक्ष रतन सिंह पाल व मंडल विस्तारक रूपेंद्र सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे ।

उन्होंने सभी प्रदेश कार्यकारणी सदस्यों,प्रदेश मोर्चो के पदाधिकारी एवं सदस्य,जिला पदाधिकारी एवं सदस्य, जिला मोर्चो के अध्यक्ष, महामंत्री, आईटी और सोशल मीडिया के संयोजक और मंडल के सभी मोर्चो के अध्यक्ष, महामंत्री और ग्रांम केंद्र अध्यक्ष व त्रिदेव और सभी कार्यकर्ता बंधु इस बैठक में भाग लेने का आग्रह किया है।



