पूर्व सरकार ने 2022 में किया इस कॉलेज का अधिग्रहण
ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- जिला सोलन के सुबाथू डिग्री कॉलेज का सरकारी अधिग्रहण प्रदेश की सुक्खू सरकार ने रद्द कर दिया है।
शिक्षा सचिव राकेश कंवर की ओर से सोमवार को इस बारे में अधिसूचना जारी की गई। वर्तमान मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए फैसले के बाद ये आदेश जारी हुए हैं। बता दें कि पूर्व जयराम सरकार के दौरान 14 अक्तूबर, 2022 को गोस्वामी गणेशदत्त सनातन धर्म कॉलेज सुबाथू का सरकारी अधिग्रहण कर लिया गया था और इसका नाम गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज सुबाथू कर दिया गया था।
अब वर्तमान सरकार ने सरकारी अधिग्रहण वाली नोटिफिकेशन को विदड्रा कर लिया है। इससे यह कॉलेज अब फिर से निजी क्षेत्र में चला गया है और यदि यह संस्था इसे नहीं चलाना चाहेगी, तो फिर यह बंद हो जाएगा। बता दें कि इस बारे में हाई कोर्ट में भी केस चल रहा है, जिसमें मंगलवार को सरकार ने जवाब दायर करना है।( साभार- स्रोत)