ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:-राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन में सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हो गया। समापन समारोह में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नीम चन्द बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। समापन समारोह का शुभारंभ सरस्वती माँके चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।

स्वयंसेवियों ने मुख्य अतिथि को सलामी देते मार्च पास किया। इसके उपरांत स्वयंसेवियों ने एनएसएस गीत व लघु नाटिका में रामचरित्र और सीता स्वयंवर को बता कर दशहरे पर्व का भी संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवियों ने पहाड़ी नृत्य से समा बांधा ।मुख्य अतिथि नीमचंद ने स्वयंसेवियों को स्मृति चिन्ह बांट कर व एनएएस ध्वज उतार कर समापन की घोषणा की। उन्होंने एनएसएस परिवार को अपनी ओर से 2100 रुपए की राशि भी दान की। इस अवसर पर विद्यालय का सारा परिवार मौजूद रहा। कार्यकारी प्रधानाचार्य महेंद्र कौंडल और नरेंद्र कपिला ने सारे विद्यालय को रामनवमी व दशहरे पर्व की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम अधिकारी संतोष बट्टू और जयप्रकाश मिश्रा ने दानकर्ता कौशल्या , जितेंद्र चंदेल, नीलम देवी ,अमर वर्मा ,इंद्र लाल नीमचंद तथा विद्यालय परिवार के प्रति विशेष कृतज्ञता व्यक्त की।






