अधिवक्ता भीम सिंह ठाकुर बने प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव

ठाकुर को प्रदेश में संगठन के प्रति सक्रियता और कार्यशीलता के चलते मिली पदोन्नति

ब्यूरो दैनिक हिमाचल न्यूज:- प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव एडवोकेट भीम सिंह ठाकुर को उनके संगठन के प्रति सक्रियता व कार्यशीलता के चलते प्रदेश महासचिव के पद पर पदोन्नति मिली है।

ठाकुर पिछले कई वर्षों से युवा कांग्रेस के बूथ सदस्य से लेकर प्रदेश सचिव तक संगठन की मजबूती हेतु कार्य कर रहे हैं। भीम सिंह ठाकुर ने कहा कि वह वर्ष 2003 से लेकर आज तक पार्टी कार्यकर्ता के रूप में संगठन के एक सिपाही के तौर पर कार्य कर रहा हूं व भविष्य में जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसे बखूबी निभाते रहूंगा ! अपनी इस पदोन्नति के लिए उन्होंने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, प्रदेश प्रभारी विनीत कंबोज, प्रदेश सह प्रभारी योगेश हांडा ,प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी ,अर्की विधानसभा के विधायक व सीपीएस संजय अवस्थी, प्रदेश सरकार में लघु बचत बोर्ड के वाइस चेयरमैन प्रकाश चंद कराड,अर्की मंडल के अध्यक्ष सतीश कश्यप व अर्की के समस्त कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया है

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page