ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- राजकीय माध्यमिक विद्यालय चमाकड़ी ने जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 60 से अधिक विद्यालयों के लगभग 400 बच्चों ने भाग लिया।

इसमे चमाकडी विद्यालय की छात्रा मुस्कान ने संस्कृत श्लोक उच्चारण में प्रथम स्थान प्राप्त किया।इस उपलब्धि पर विद्यालय के मुख्याध्यापक हेमन्त कुमार,विद्यालय स्टाफ व एसएमसी प्रधान ने मुस्कान व शास्त्री प्रकाश चंद को बधाई दी। जिनके अथक प्रयास से मुस्कान ने श्लोक उच्चारण में प्रथम स्थान प्राप्त किया। समस्त अभिभावक एवं बच्चों को अनंत शुभकामनाएं दी।मुस्कान का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। इस मौके पर मुख्याध्यापक हेमंत कुमार,टीजीटी अध्यापिका सुषमा,शास्त्री प्रकाश चंद सहित अन्य मौजूद रहे।




