ब्यूरो :- प्रदेश के नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह बाली की माता किरण बाली के निधन के समाचार से समूचे क्षेत्र में शोक की लहर है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने आज सुबह सात बजे एम्स दिल्ली में अंतिम सांस ली। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके स्वास्थ्य को लेकर दो दिन पहले रघुवीर बाली ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की थी और उन्होंने इसके चलते उन्होंने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए थे।
किरण बालीमुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने किरण बाली के निधन पर शोक व्यक्त किया है।