ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- विकास खंड कुनिहार की ग्राम पंचायत दानोघाट में ग्राम संगठन का गठन किया गया।इस दौरान सीआरपी नीमा के द्वारा ग्राम पंचायत दानोघाट में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत बनाए गए 6 स्वयं सहायता समूहों को ग्राम संगठन के साथ मर्ज किया गया।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/01/kmc_20230128_181453-1024x576.jpg)
महादेव नाम से गठित किए गए इस संगठन की प्रधान वीना देवी को चुना गया।इसके साथ ही उप प्रधान निशा,सचिव रेखा देवी,उप सचिव मालती देवी,कोषाध्यक्ष भूपेंद्रा देवी व लेखाकार सोमलता को बनाया गया।वहीं अन्य उपस्थित सदस्यों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।इस अवसर पर विकास खंड कुनिहार सीआरपी नीमा ने महिलाओं को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के बारे में जानकारी दी।उन्होंने महिलाओं को सरकार की तरफ से संगठनों को मिलने वाले फंड राशि के बारे में जानकारी दी तथा उनके सही उपयोग के बारे में चर्चा की।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG_20230108_172720-4-1024x742.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG_20221006_195916-3-scaled.jpg)
![LIC](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG_20220127_210155-2.jpg)