ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) बाघल प्रेस क्लब अर्की के सदस्य व दाड़लाघाट से दैनिक समाचार पत्र में अमर उजाला के संवाददाता राजेंद्र शर्मा की माता के निधन पर बाघल प्रेस क्लब ने गहरा शोक व्यक्त किया है।गांव सिम्मू (पीपलूघाट) के रहने वाले राजेंद्र शर्मा की 69 वर्षीय माता पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी।जिन्होंने बुधवार को अंतिम सांस ली।बाघल प्रेस क्लब
अर्की के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा,महासचिव अजय गुप्ता,कृष्ण रघुवंशी,राजेश गुप्ता,केशव वशिष्ठ,नीरज गुप्ता,योगेश चौहान,राकेश कुमार,योगेश शर्मा,कमल,शहनाज भाटिया,आशीष गुप्ता,मनोज शर्मा,राकेश अत्री,विनोद शर्मा,हरीश शर्मा,चेतन ठाकुर ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस घड़ी में प्रेस क्लब के सभी सदस्य इस शोकाकुल परिवार के साथ हैं।





