लाल झंडा सीमेंट प्लांट वर्कर यूनियन बागा द्वारा सम्मेलन का आयोजन।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) लाल झंडा सीमेंट प्लांट वर्कर यूनियन बागा द्वारा एक सम्मेलन का आयोजन सत श्री बाड़ू बाड़ा देवता के प्रांगण में किया गया।सम्मेलन की अध्यक्षता सीटू के राज्य अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने की।इस दौरान अध्यक्ष मंडल की मौजूदगी में यूनियन के चुनाव करवाए गए।इस मौके पर महासचिव बृजलाल ने अपनी पिछली रिपोर्ट सभी मजदूरों के विषय में रखी।इसके उपरांत यूनियन के कोषाध्यक्ष ने यूनियन के फंड की रिपोर्ट भी मजदूरों के सामने रखी,जिसको सभी मजदूरों ने सर्वसम्मति से पास किया।जबकि नई कार्यकारणी का गठन किया गया।जिसमें गणपत राम प्रधान,बलबीर चौहान महासचिव और संजय कुमार को कोषाध्यक्ष पद के लिए चुना गया।इसके साथ ही पांच उप प्रधान,5 सहसचिव तथा एक सह कोषाध्यक्ष को मिलाकर 30 सदस्यों की पूरी कार्यकारिणी सर्वसम्मति से चुनी गई।इस चुनाव की प्रक्रिया में 250 से ज्यादा मजबूत साथी ने भाग लिया।सीटू के राज्य अध्यक्ष विजेंद्र ने अपने संबोधन में नई चुनी गई कार्यकारिणी का स्वागत किया ओर भविष्य में मजदूर हितों को सर्वोपरि रखते हुए उनके लिए काम करने का आह्वान किया,ताकि जो भी मजदूरों की मांगे हैं तथा जो कंपनी को एक मांग पत्र 2022 में दिया गया है,उन मांगों पर अपना संघर्ष तेज करने की जरूरत है और उनको हासिल किया जा सके।यूनियन के भूतपूर्व प्रधान बलबीर चौहान ने भी सभी मजदूरों को संबोधित किया और नई चुनी गई कार्यकारिणी को बधाई दी और आगे सभी मजदूरों के साथ में मिलकर कार्य करने तथा अपनी मांगों को हासिल करने के लिए तैयार रहने को कहा।यूनियन के प्रधान गणपत राम ने भी अपने विचार मजदूरों के बीच में रखें और मजदूरों को बताया कि उनकी मांगों को कंपनी मैनेजमेंट से प्रमुखता से उठाया जाएगा और उनको हासिल किया जाएगा।इस अवसर पर लालमन भाटिया,तिलक राज,तैसवर खान,बालकराम,पवन कुमार,केहर सिंह,सुनील पठानिया,राम राज तिवारी,कमल कुमार,रूपलाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page