ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- कुनिहार जोन कांग्रेस की बैठक पी डब्ल्यू डी रेस्टहाउस कुनिहार में मण्डल अध्यक्ष सतीश कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें कुनिहार, हाटकोट व कोठी पँचायत के कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

चुनाव के मध्यनजर अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को अभी से सक्रिय होकर कार्य करने की अपील की। अध्यक्ष ने बैठक बारे जानकारी देते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी पंचायतों में कार्यकर्ताओ को इक्कठे कर अगली रूपरेखा तैयार की जा रही है। सभी पंचायतों की बूथ कमेटियां बनाई गई है।

उन्हें कार्य सौंपे जा रहे है। राजेन्द्र ठाकुर के निर्दलीय चुनाव लड़ने के प्रश्न पर अध्यक्ष ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है लोकतांत्रिक देश मे जो अपने आप को इसके काबिल समझे उन सबको चुनाव लड़ने का हक है। बीडीसी अध्यक्ष सोमा कौंडल का अर्की कार्यक्रम में शामिल होने पर सतीश कश्यप ने कहा कि सोमा कौंडल कांग्रेस की ओर से बीडीसी अध्यक्ष बनी है उनकी विचार धारा कांग्रेस की है मेरा मानना है कि वे किसी दबाव में वँहा गए होंगे इस विषय मे उनसे बात की जाएगी। उनपर कोई कार्यवाही करने बारे अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी बारीकी से हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। पूरी रिपोर्ट के बाद किसी भी विषय पर हाईकमान फैसला लेगा।





