कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव राजेन्द्र ठाकुर ने निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ने का किया ऐलान ।

ब्यूरो//दैनिक।हिमाचल न्यूज़:- अर्की,विकास समीति अर्की के संयोजक व प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव राजेंद्र ठाकुर ने इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में अर्की विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है ।अर्की के सामुदायिक भवन में आयोजित विकास समिति अर्की के विशेष सम्मेलन में आज राजेंद्र ठाकुर ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि विकास समिति अर्की की पूरी टीम ने 2017 के विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पक्ष में दिन रात कार्य किया था ।

उन्होने अर्की के पूर्व विधायक व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कार्यकाल में अर्की विधानसभा क्षेत्र में अथाह विकास कार्य करवाया है । ठाकुर ने कहा कि आज इस विशेष सम्मेलन में लोगों की विशाल उपस्थिति को देखते हुए यही लगता है कि आज के समय में प्रदेश की जनता का दोनों प्रमुख राजनैतिक दलों से मोह भंग हो चुका है,और वह बदलाव चाहते है । उन्होने कहा कि विकास समिति अर्की इन चुनावों में अपने प्रत्याशी को खड़ा कर उसे विधानसभा में भेजने को तन मन धन से प्रयासरत है ।उन्होने कहा कि आगामी चुनावों में प्रदेश में किसी भी दल की सरकार बने अर्की से समिति के प्रत्याशी की ही विजय निश्चित है ।

उन्होने कहा कि वे विकास समीति अर्की की ओर से विधानसभा में पहुंच कर अर्की विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्याें को पुनः गति देंगे । राजेन्द्र ने कहा कि अर्की विकास समिति इसी वर्ष नवम्बर तक 3600 महिलाओं को तीर्थ यात्रा करवाएगी ।

इस अवसर पर उपस्थित विकास समीति अर्की के पदाधिकारियों सहित यहां पर मौजूद अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने राजेंद्र ठाकुर को आगामी विधानसभा चुनावों में विजयी बना कर विधानसभा में भेजने का प्रण लिया । इस अवसर पर विकास समिति अर्की के अध्यक्ष कांशीराम शर्मा,पंचायत समिति कुनिहार अध्यक्ष सोमा कौंडल,कुनिहार पंचायत के प्रधान राकेश ठाकुर,नीलम भारद्वाज,धनीराम तनवर,बलबीर चौधरी,धर्मपाल गर्ग,देवेंद्र तनवर,अरूणा ठाकुर,विनोद ठाकुर,किशोरी लाल,जीतराम,जगदीश सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि व विभिन्न पंचायतों से आए लोग उपस्थित रहे ।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page