चायल के गुरुद्वारा मन्दिर परिसर में होगी जिला पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन जिला सोलन की त्रैमासिक बैठक


ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज :- जिला पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन जिला सोलन की त्रैमासिक बैठक सोलन जिला के चायल गुरुद्वारा मन्दिर परिसर में 19 जून 2022 को 11 बजे संगठन जिला अध्यक्ष के डी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही है जिसमे सोलन जिला के समस्त पदाधिकारी तथा जिले के तमाम सब यूनिट के सभी कार्यकारणी सदस्य भाग लेंगे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी डी डी कश्यप व महा सचिव जगदीश पंवर ने कुनिहार में प्रेस नोट के माध्यम से मीडिया को दी।

प्रेस नोट में कहा गया है कि के डी शर्मा ने सभी जिला कार्यकारणी सदस्यों तथा समस्त जिला यूनिटों के कार्यकारणी के सदस्यों से आग्रह किया है कि बैठक स्थल पर समय ठीक 11 बजे अवश्य पहुंचे व अपने अपने विचार व समस्या बैठक में रखें। उसी दिन चायल यूनिट द्वारा अपना स्थापना दिवस समारोह भी बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियां यूनिट कर रही है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page