हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन दाड़लाघाट एवं नम्होल यूनिट की मासिक बैठक हुई आयोजित।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन दाड़लाघाट एवं नम्होल यूनिट की मासिक बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता सलाहकार कमल ठाकुर ने की।अध्यक्ष प्रेम केशव ने बताया कि बैठक में सेवानिवृत कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई।सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुरानी मांग जिसमें 5,10 व 15 प्रतिशत भत्ते को बेसिक पेंशन में सम्मलित करना आदि व सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा पंजाब पे स्केल की बहाली पर प्रदेश बिजली बोर्ड का धन्यवाद करते हुए सेवानिवृत कर्मचारी संगठन के महामंत्री चंद्र सिंह मंडल के प्रयासों का भी  हार्दिक धन्यवाद किया।प्रेम केशव ने बताया कि विद्युत बोर्ड मैनेजमेंट से उन 48 श्रेणियों में बहुत सी विसंगतियों जिन बारे विद्युत परिषद कर्मचारी यूनियन द्वारा उठाया गया था,इस पर सेवानिवृत कर्मचारी द्वारा स्वागत किया गया।बैठक में सुखराम नड्डा,कमल ठाकुर,जगत ठाकुर,बालक राम,ग्यारु राम,धनीराम,जगन्नाथ,प्रेम सिंह,परसराम,रणजीत सिंह,छोटू राम,किशोर चंद,सुहारू राम,फुल्लू राम,राम लाल,दिलाराम,ज्ञान सिंह सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page