कोटला गांव में पेयजल किल्लत से परेशानी

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) आजकल की प्रचंड गर्मी के मौसम में कोटला पुजारिया के लोगों को पानी की बूंद बूंद को तरसना पड़ रहा है।दाड़लाघाट पंचायत के गांव कोटला पुजारिया में पिछले एक महीने से पानी की किल्लत चल रही है,जिस कारण करीब 50 परिवारों को व पूरे गांव के मवेशियों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है।गांव की महिला मंडल प्रधान मीरा शर्मा,निर्मला,अर्चना, निशा,लीला, रमा,सीमा,राजू,अनिल, रजनीश,वीरेंदर सहित अन्य का कहना है कि जल शक्ति विभाग को बार बार दूरभाष व लिखित शिकायत देने के बाद भी विभाग की ओर से इस समस्या को दूर करने के लिए कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है।ग्राम वासियों का कहना है कि गम्भर स्कीम जिस के लिए दावे किए जा रहे थे कि दम गंभर स्कीम इलाके की पानी की समस्या से निजात दिलाएगी वो भी सफेद हाथी बन रह गयी है बार बार गांव वासियों की शिकायत करने के बाद भी स्कीम की पाइप से भंडारण टैंक में पानी डालने के लिए विभाग कदम नही उठा रहा जिस से पानी की समस्या विकराल रूप धारण कर गई है।ग्राम वासियों का कहना है कि उनकी मुश्किल यह है कि गांव में सड़क सुविधा का अभाव है,प्राकृतिक स्त्रोत बावड़ी सूख चुकी है,टैंकर आ नहीं सकता ग्रामवासी पूरी तरह विभाग के ऊपर आश्रित है और विभाग की अनदेखी उन के लिए कठिनाई का सबब बन गयी है।ग्रामीणों के साथ पशु धन भी पानी की कमी की वजह से मुश्किल का सामना कर रहे हैं,यही हाल रहा तो गांव वासियों को विभाग के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।समस्त गांव वासियों ने विभाग की अनदेखी के लिए नाराज़गी व्यक्त की है ओर कहा है कि 4 दिन पहले विधायक संजय अवस्थी को भी इस बाबत शिकायत दी थी उन्होंने आश्वासन दिया था कि कार्यकारी अभियंता अर्की से बात करेंगे लेकिन अभी तक कोई कार्य वाही नही हुई है।उन्होंने सरकार व प्रशासन से आग्रह किया है कि गांव में हो रही पानी की समस्या से जल्द से जल्द निजात दिलाए,जिससे लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े।

बॉक्स…

जब इस बारे सहायक अभियंता सिंचाई विभाग दाडलाघाट नरेश से बात की गई तो उन्होने बताया कि आजकल जमीनी पानी के सोर्स सुख गए हैं,पानी की सप्लाई गंभर खड्ड की सप्लाई से कर रहे हैं लेकिन बोल्टेज की समस्या होने के कारण पानी की सप्लाई बाधित हो रही है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page