
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के अंतर्गत अनुभाग नवगांव के तहत आने वाले गांव में 08 जून 2022 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।यह जानकारी देते हुए सहायक अभियंता दाड़लाघाट रविंद्र कुमार ने बताया कि बिजली के आवश्यक रखरखाव हेतु प्रात 09:00 बजे से 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।उन्होंने सभी संबंधित लोगों से असुविधा हेतु सहयोग की अपील की है।






