अर्की अस्पताल में लगाया गया रक्तदान शिविर,50 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित ।

ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:-

अर्की :- सब-डिविजनल लीगल सर्विस कमेटी अर्की के सौजन्य से नागरिक चिकित्सालय अर्की में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर लगभग 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ अर्की न्यायालय के सिविल जज राघव गुप्ता ने किया। सबडिविजनल लीगल सर्विस कमेटी के अध्यक्ष तुलसी राम ने सभी रक्तदान करने वाले अधिवक्ताओं,आईटीआई छात्रों व स्थानीय लोगो का रक्त दान के लिए व ब्लड बैंक सोलन से आई टीम का भी धन्यवाद किया।

फ़ोटो कैप्शन-सब-डिविजनल लीगल सर्विस कमेटी अर्की के सदस्य व अन्य रक्तदान शिविर के दौरान उपस्थित

इस अवसर पर सिविल जज राघव गुप्ता, एसडीएम अर्की केशवराम,बीएमओ डॉ0 राधा शर्मा,बार एसोसिएशन अर्की के अध्यक्ष तुलसी राम ठाकुर, वरिष्ट अधिवक्ता गंगा राम वर्मा, जोगिंदर ठाकुर, बीके शर्मा ,भीम सिंह ठाकुर ,एनके भारद्वाज, अनुप चौहान ,हेमंत वर्मा, गवर्नमेंट प्रॉसिक्यूटर नीतीश कुमार, ओम प्रकाश शर्मा, नीलम, रंजना, माधवी, राकेश शर्मा ,राकेश ठाकुर अजय कौशल ,कोर्ट स्टाफ के नरेश कुमार ,राजीव शर्मा, विकास, नेमचंद आदि मौजूद रहे ।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page