अर्की में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान का मासिक सत्संग आयोजित, मन की शुद्धता पर दिया संदेश।

सत्संग से दूर होती है मन की मलिनता, ईश्वर से जुड़कर जीवन में मिलती है शांति : साध्वी संतोष भारती।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से रविवार को अर्की नगर में मासिक सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के संस्थापक एवं संचालक आशुतोष महाराज की शिष्याएं साध्वी संतोष भारती और साध्वी रितिका भारती ने प्रवचन के माध्यम से श्रद्धालुओं को सत्संग के महत्व और मन की शुद्धता का संदेश दिया।

साध्वी संतोष भारती एवं साध्वी रितिका भारती ने कहा कि संसार में किसी भी कार्यक्रम में जाने से पहले व्यक्ति अपने तन को सजाता-संवारता है और दर्पण में देखकर यह सुनिश्चित करता है कि उसके बाहरी रूप में कोई कमी या मलिनता न हो। इसी प्रकार ईश्वर के समीप जाने के लिए मनुष्य को अपने मन के भीतर भी झांकना चाहिए और यह देखना चाहिए कि उसके मन में किसी प्रकार की दुर्भावना, ईर्ष्या या अन्य विकार तो नहीं हैं।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page