बनी-मटेरनी पंचायत के क्यारी गांव के आयुष ठाकुर ने नीट परीक्षा में हिमाचल में हासिल किया 62वां रैंक।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत बनी-मटेरनी के क्यारी गांव के आयुष ठाकुर ने नीट परीक्षा में हिमाचल प्रदेश में 62वां रैंक हासिल किया है। नीट में प्राप्त रैंक के आधार पर उनका चयन इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी), शिमला में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए हुआ है।


आयुष ठाकुर ने नीट परीक्षा की तैयारी के लिए मेहनत और लगन से पढ़ाई की। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और दादाजी को दिया। आयुष के पिता अर्थशास्त्र के प्रवक्ता हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। उन्होंने बताया कि परिवार ने हमेशा उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया और दादाजी ने भी उन्हें मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।


आयुष ठाकुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनी-मटेरनी के पूर्व छात्र भी हैं। उन्होंने इसी विद्यालय से दसवीं से जमा दो तक की पढ़ाई पूरी की। अपनी सफलता में विद्यालय के अध्यापकों के सहयोग को भी उन्होंने महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि स्कूल में पढ़ाई के दौरान शिक्षकों ने उन्हें लगातार मार्गदर्शन और प्रोत्साहन दिया।

आयुष के आईजीएमसी शिमला में एमबीबीएस के लिए चयन होने पर उनके क्यारी गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों और विद्यालय परिवार ने आयुष व उनके परिवार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page