लक्ष्य पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़- उपायुक्त सोलन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत गुरुवार को लक्ष्य पब्लिक स्कूल, अर्की में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था।


कार्यक्रम में नशा निवारण केंद्र अर्की के सदस्यों ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के नशों से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।


इस दौरान विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में विद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों के साथ कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक आकाश गुप्ता, प्रधानाचार्या वीना गुप्ता, शिक्षक आशीष, शिक्षिका महांती देवी तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी निधि सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखने के लिए समय-समय पर इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि युवा पीढ़ी स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक के रूप में समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page