जोगिन्द्रा केंद्रीय सहकारी बैंक कर्मचारी संघ के चुनाव संपन्न, किशन देव अध्यक्ष व सचिन पाल महासचिव निर्वाचित

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज– जोगिन्द्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रधान कार्यालय, सोलन में रविवार को कर्मचारी संघ का साधारण अधिवेशन एवं चुनाव संपन्न हुआ। अधिवेशन के दौरान कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।


चुनाव में किशन देव को कर्मचारी संघ का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसके अलावा हरपाल सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सौरभ धीमान को उपाध्यक्ष, सचिन पाल को महासचिव, रजनी शर्मा को कोषाध्यक्ष तथा मदन गोपाल को लीगल एडवाइजर चुना गया।
वहीं, नरेश कुमार, पंकज ठाकुर, पूजा ठाकुर, सुदर्शन तंवर, कुलविंदर सिंह, ललित ठाकुर तथा मुकेश कुमार को कार्यकारी समिति का सदस्य निर्वाचित किया गया।


नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारी हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने तथा बैंक कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page