भाजपा अर्की मंडल की बैठक सम्पन्न, संगठन की मजबूती पर किया मंथन

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज । भाजपा अर्की मंडल की बैठक  लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह अर्की में भाजपा मंडल अध्यक्षा रीना भारद्वाज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक में विशेष रूप से भाजपा जिला सोलन के प्रभारी राजपाल, सह प्रभारी वंदना योगी, जिला अध्यक्ष रत्न सिंह पाल, पूर्व विधायक गोविन्द शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य राजेंद्र ठाकुर तथा जिला महामंत्री भरत साहनी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
बैठक की जानकारी देते हुए मंडल महासचिव यश पाल कश्यप ने बताया कि संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जनसेवा एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प को दोहराया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और कार्यकर्ताओं की एकजुटता के बल पर ही पार्टी अपनी विचारधारा एवं विकास की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सफल रही है।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आग्रह किया।
बैठक में मंडल के सभी पदाधिकारियों सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भाग लेकर संगठनात्मक विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page