राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर में नई एसएमसी का गठन, विनोद कुमार बने अध्यक्ष

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़- उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर में प्रधानाचार्य मुनीष कमल की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की आम सभा आयोजित की गई। बैठक में लगभग 70 अभिभावकों ने भाग लिया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।


चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद आयोजित पहली बैठक में सर्वसम्मति से विनोद कुमार को एसएमसी का अध्यक्ष तथा दया चन्द ठाकुर को उपाध्यक्ष चुना गया।


इस अवसर पर प्रधानाचार्य मुनीष कमल ने विद्यालय प्रबंधन समिति की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एसएमसी विद्यालय और अभिभावकों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने समिति से विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं के विकास, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया।


नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनोद कुमार, उपाध्यक्ष दया चन्द ठाकुर एवं कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों ने विद्यालय के विकास तथा विद्यार्थियों के हित में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। बैठक में विद्यालय की प्रगति, शैक्षणिक गतिविधियों और भविष्य की विकास योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page