राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलेरा में एसएमसी का गठन, धीरज ठाकुर अध्यक्ष व पंकज गुप्ता उपाध्यक्ष निर्वाचित

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़- उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलेरा में विद्यालय प्रबंधन समिति  का गठन सरकार द्वारा निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न हुआ। बैठक में अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नवगठित विद्यालय प्रबंधन समिति में कुल 20 सदस्यों को शामिल किया गया। सर्वसम्मति से धीरज ठाकुर को समिति का अध्यक्ष तथा पंकज गुप्ता को उपाध्यक्ष चुना गया।

इसके अतिरिक्त समिति में दो शिक्षाविद्, दो पंचायत प्रतिनिधि, एक अध्यापक प्रतिनिधि तथा अभिभावक सदस्यों को भी शामिल किया गया। बैठक के दौरान विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास, अनुशासन, खेल गतिविधियों, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं तथा विद्यालय के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। छात्र हित एवं विद्यालय की प्रगति के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।


विद्यालय के प्रधानाचार्य ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं समिति के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि एसएमसी विद्यालय के विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सक्रिय एवं रचनात्मक भूमिका निभाएगी। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी अभिभावकों एवं सदस्यों का सहयोग और सहभागिता के लिए आभार भी व्यक्त किया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page