ग्राम सुधार सभा बसन्तपुर की नई कार्यकारिणी का गठन, जयकृष्ण ठाकुर बने प्रधान

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़ । ग्राम सुधार सभा बसन्तपुर की आम बैठक शनिवार को बसन्तपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम पंचायत बसन्तपुर के नवनिर्वाचित उपप्रधान धनीराम ठाकुर ने की। इस दौरान सभा का आय-व्यय विवरण उपस्थित ग्रामीणों के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।


बैठक में सर्वसम्मति से जयकृष्ण ठाकुर को प्रधान, प्रेमलाल को उपप्रधान, श्यामलाल को महासचिव, अमर सिंह को सह सचिव तथा लेखराम पंवर को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं रोशन लाल, देवीराम एवं नरपत राम को लेखा परीक्षक तथा जय प्रकाश एवं जय सिंह को प्रेस सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा कृष्णचन्द, चेतराम, हेतराम, शिवराम, देवीचन्द एवं देवेन्द्र सिंह को सभा का सलाहकार नियुक्त किया गया। बैठक में कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों का भी चयन किया गया।


नवनिर्वाचित प्रधान जयकृष्ण ठाकुर ने सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम के विकास, सामाजिक उत्थान और जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सभी के सहयोग और मार्गदर्शन की आवश्यकता रहेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि ग्रामवासियों के सामूहिक प्रयासों से ग्राम सुधार सभा भविष्य में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएगी तथा गांव के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी।
बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए ग्राम हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page