ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास खण्ड कुनिहार की विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रधान एवं उप प्रधान पदों के लिए मतगणना पूरी होने के बाद विजेताओं की घोषणा कर दी गई है।

ग्राम पंचायत बखालग में प्रधान पद के लिए सुरेंदर कुमार 39 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए जितेन्द्र कुमार 61 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत बड़ोग में इंद्र लाल 55 मतों से प्रधान पद तथा धर्म सिंह 131 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित हुए।
ग्राम पंचायत भूमती में प्रधान पद के लिए शकुन्तला ने 47 मतों से जीत दर्ज की, जबकि उप प्रधान पद पर विनय शर्मा 484 मतों से विजयी रहे।

ग्राम पंचायत बरायली में प्रधान पद के लिए कृष्ण चन्द तथा उप प्रधान पद के लिए प्रकाश चंद निर्विरोध चुने गए।
ग्राम पंचायत चमाकड़ी में नरेन्द्र कुमार 107 मतों से प्रधान पद तथा पूर्ण चंद 160 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत दधोगी में भूपेन्द्र कुमार 88 मतों से प्रधान पद तथा मोहन सिंह 64 मतों से उप प्रधान पद के लिए निर्वाचित हुए।
ग्राम पंचायत दानोघाट में दूनी चंद 24 मतों से प्रधान पद तथा श्याम 122 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।

ग्राम पंचायत देवरा में प्रधान पद के लिए दलीप कुमार 162 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए धीरज कुमार 284 मतों से विजयी रहे।
ग्राम पंचायत धुन्दन में जगदीश चंद 220 मतों से प्रधान पद तथा यशविन्द्र सिंह 72 मतों से उप प्रधान पद के लिए निर्वाचित हुए।
ग्राम पंचायत डुमैहर में प्रधान पद के लिए कर्म चन्द और उनके प्रतिद्वंद्वी को समान मत प्राप्त होने के बाद ड्रॉ के माध्यम से विजेता घोषित किया गया। कर्म चन्द को ड्रॉ के आधार पर 01 मत से विजयी माना गया, जबकि उप प्रधान पद पर शीतल पाल 76 मतों से विजयी रहे

ग्राम पंचायत ग्याणा में संतोष 91 मतों से प्रधान तथा जय देव 44 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत जमरोटी में रमा बंसल 131 मतों से प्रधान पद तथा ईश्वर दत्त 76 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित हुए।
ग्राम पंचायत कोटली में जय प्रकाश 234 मतों से प्रधान पद तथा प्रेम लाल 103 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी रहे।
ग्राम पंचायत कोटलू में कमलेश कुमारी 145 मतों से प्रधान पद तथा सागर शर्मा 190 मतों से उप प्रधान पद के लिए निर्वाचित हुए।

ग्राम पंचायत मटेरनी में पवन कुमार 115 मतों से प्रधान पद तथा ज्ञान चंद 12 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत पारनू में कांता शर्मा 237 मतों से प्रधान पद तथा गोपाल कृष्ण 88 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी रहे।
ग्राम पंचायत रोहांज-जलाना में नम्रता 70 मतों से प्रधान पद तथा अजीत कुमार 68 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत सानण में योगराज ने 07 मतों से प्रधान पद पर जीत दर्ज की, जबकि जितेन्द्र कुमार 11 मतों से उप प्रधान पद के लिए निर्वाचित हुए।
ग्राम पंचायत सरली में इन्द्रजीत सिंह 80 मतों से प्रधान पद तथा लेखराम 130 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे तथा पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने में योगदान देंगे।


