ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज : अर्की विधानसभा क्षेत्र के दाड़लाघाट में आयोजित 32वें वार्षिक देव जातरा समारोह में आस्था, परंपरा और विकास का संगम देखने को मिला। द सोलन डिस्ट्रिक्ट ट्रक ऑपरेटर को-ऑपरेटिव ट्रांसपोर्ट सोसायटी लिमिटेड (एसडीटीओ) तथा द अर्की तहसील ट्रक ऑपरेटर यूनियन (एटीटीओ) द्वारा आयोजित इस समारोह में अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने भाग लेकर 09 देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम पंचायत चाखड़ के तून बढ़यार क्षेत्र में लगभग 70 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो एम्बुलेंस मार्गों की आधारशिला भी रखी।

विधायक ने ग्राम पंचायत चाखड़ में 35 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले असलू-मैथी-पाथा-मटरेच एम्बुलेंस मार्ग तथा 35 लाख रुपये की लागत से बनाए जाने वाले बुघार-बायटाडू-कन्वलसा एम्बुलेंस मार्ग की आधारशिला रखी। बताया गया कि यह राशि जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट से उपलब्ध करवाई गई है।
कार्यक्रम के दौरान देव परंपरा और क्षेत्रीय संस्कृति की विशेष छटा देखने को मिली। दाड़लाघाट स्थित एसडीटीओ परिसर में आयोजित देव जातरा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, श्रद्धालु, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। समारोह में विधायक ने देवताओं के साथ आए पुजारियों को भी सम्मानित किया।

तून बढ़यार में आयोजित जनसभा के दौरान क्षेत्र की विभिन्न मांगें और समस्याएं भी उठाई गईं। इस मौके पर विधायक ने एम्बुलेंस मार्ग जाखड़ के लिए 6 लाख रुपये, संपर्क मार्ग तून बढ़यार के लिए 3 लाख रुपये, श्मशान घाट जाखड़ में जल व्यवस्था के लिए 70 हजार रुपये, उठाऊ सिंचाई योजना चाखड़-बुखार के लिए 9.60 लाख रुपये, बढ़यार में 4 हजार लीटर टैंक निर्माण के लिए 4.25 लाख रुपये, तून बढ़यार में मैदान के विस्तारीकरण के लिए 3 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा नेहरू युवा केंद्र को 21 हजार रुपये तथा महिला मंडल जलोदन, महिला मंडल बडियार और महिला मंडल आसलू को 21-21 हजार रुपये देने की घोषणा भी की गई। क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन भी दिया गया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत चाखड़ के पूर्व प्रधान गुरदेई ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया। कार्यक्रम में अनेक सामाजिक, प्रशासनिक, परिवहन और औद्योगिक संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
समारोह में दी सोलन जिला ट्रक ऑपरेटर्ज सहकारी परिवहन सभा एसडीटीओ दाड़लाघाट के अध्यक्ष जयदेव कौंडल, कोषाध्यक्ष राम कृष्ण बंसल, नरेश गुप्ता, निदेशक रमेश ठाकुर, अर्की तहसील ट्रक ऑपरेटर्ज यूनियन दाड़लाघाट के प्रधान ऋषि देव शर्मा, ऑफिस इंचार्ज नीलम भारद्वाज, अर्की कश्लोग मांगू परिवहन सभा के अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ला, बाघल लैंड लूजर सोसायटी के अध्यक्ष जगदीश ठाकुर, अंबुजा प्रबंधन से मनोज कौशल और परवीन लखनपाल, अंबुजा फाउंडेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक संजय शर्मा, देवेंद्र धोनी, सुमन गुप्ता, पूर्व प्रधान बालक राम शर्मा, हेमंत शर्मा, बाबू राम शर्मा, नरेश शर्मा, कांग्रेस पार्टी के नीमचंद, ग्राम पंचायत चाखड़ के पूर्व प्रधान गुरदेई, पूर्व प्रधान नवगांव कृष्णलाल, नेहरू युवा केंद्र तून बढ़यार के प्रधान रोशन लाल कुमार, बाबा तुन महेश भारती, पुलिस उप अधीक्षक नवीन झालटा, उपमण्डलीय वन अधिकारी कुनिहार राज कुमार, खण्ड चिकित्सा अधिकारी अर्की डॉ. मुक्ता रस्तोगी, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड अर्की के अधिशाषी अभियंता संदीप कुमार, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।





