ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज— वी.एस.एल.एम. शिक्षण महाविद्यालय चंडी में निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में बी.एड. और डी.एल.एड. के प्रशिक्षुओं तथा कॉलेज स्टाफ द्वारा सामूहिक रूप से छबील सेवा का आयोजन किया गया। इस दौरान राहगीरों और आगंतुकों को शीतल जल व भुने चने वितरित किए गए।

कॉलेज के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा, प्रबंधन समिति के सचिव चंद्र मोहन शर्मा और प्रधानाचार्य राजमणि शर्मा ने इस सेवा कार्य को विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण और सामाजिक जिम्मेदारी की दृष्टि से प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि निर्जला एकादशी पर जल सेवा केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि यह सेवा, सहानुभूति और सामाजिक सरोकार का प्रतीक है।

इस आयोजन में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों संजीव चौहान, हुक्मी दत्त, निशा चौहान, सपना चौहान, कुसुम लता शर्मा, महेश शर्मा, अनुराधा ठाकुर, तनुजा शर्मा, हितेश शर्मा, रितिका शर्मा, मनीषा और सरोज ने सक्रिय भागीदारी निभाई। साथ ही बी.एड. और डी.एल.एड. के सभी प्रशिक्षुओं ने भी सेवा कार्य में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।


