ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज : “खेल खिलाओ, नशा भगाओ” के संदेश को लेकर अर्की कल्याण संस्था (रजि.) द्वारा आयोजित खेल महासंग्राम ‘द बघाल कप’ 15 दिसंबर 2024 से शुरू होने जा रहा है। यह आयोजन अर्की क्षेत्र के युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी अमरदेव जी महाराज द्वारा किया जाएगा।

आयोजन स्थल और कार्यक्रम विवरण:
खेल महासंग्राम का आयोजन अर्जुन खेल मैदान, कोटली, शालाघाट, अर्की में होगा। क्रिकेट और कबड्डी के साथ-साथ रस्साकशी जैसे खेलों का भी आयोजन किया जाएगा। क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच 15 दिसंबर को दोपहर 12:00 बजे खेला जाएगा।

पुरस्कार:
क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रथम पुरस्कार: ₹51,000/-
द्वितीय पुरस्कार: ₹25,000/-
तृतीय पुरस्कार: नकद पुरस्कार
चतुर्थ पुरस्कार: ट्रॉफी
कबड्डी प्रतियोगिता – प्रवेश शुल्क –1000
प्रथम पुरस्कार: ₹11,000/-
द्वितीय पुरस्कार: ₹ 5,100/-
तृतीय पुरस्कार: नकद पुरस्कार
प्रवेश शुल्क: ₹1,000/-
रस्साकशी प्रतियोगिता- प्रवेश शुल्क -800रुपये
प्रथम पुरस्कार: ₹8,100/-
द्वितीय पुरस्कार: ₹4100/-
तृतीय पुरस्कार: नकद पुरस्कार
चतुर्थ पुरस्कार: ट्रॉफी
प्रवेश शुल्क: ₹800/-
विशेष अतिथि और आयोजक समिति:
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में गौरव शर्मा और जीवन भारद्वाज शामिल होंगे। आयोजन समिति की ओर से संयोजक सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेलों के माध्यम से नशे से दूर करना और उनमें सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। आयोजन को सफल बनाने में राजू ठाकुर, कुलदीप शर्मा, अमरनाथ , गोपाल चंदेल और मनमोहन ठाकुर का विशेष योगदान रहेगा।
कबड्डी और रस्साकशी:
इन प्रतियोगिताओं का आयोजन 10, 11 और 12 जनवरी 2025 को किया जाएगा।
संपर्क सूत्र:
प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी अधिक जानकारी के लिए निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
98162 77349
82192 62281
94599 59887
94181 35612
यह खेल महासंग्राम युवाओं को नशे से दूर रखने और उनके शारीरिक व मानसिक विकास के लिए प्रेरित करने का प्रयास है।



