10 मार्च को दाड़लाघाट में होंगे मुख्यमंत्री, बाघल परिवहन सभा की जात्रा में होंगे शामिल।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज :- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 10 मार्च को सोलन जिला के अर्की उपमंडल के दाड़लाघाट प्रवास पर आएंगे।

इस दौरान वह दोपहर दो बजे दी बाघल लैंड लूजर परिवहन सहकारी सभा समिति के सौजन्य से आयोजित देवताओं की जात्रा में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में उनके साथ मुख्य संसदीय सचिव व विधायक अर्की संजय अवस्थी भी विशेष अतिथि के तौर पर शरीक होंगे। पंचायत कांग्रेस कमेटी दाड़लाघाट के अध्यक्ष मनोज गौतम व रौड़ी इकाई अध्यक्ष प्रेम केशव ने बताया कि मुख्यमंत्री अर्की क्षेत्र की कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

उसके बाद ट्रक यार्ड सुल्ली में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद मुख्यमंत्री अर्की विधानसभा क्षेत्र में पहली बार आ रहे है। अर्की कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए खासा उत्साह देखा जा रहा है जिसके लिए उन्होंने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाघल लैंड लूजर के प्रधान जगदीश ठाकुर व उपप्रधान ऋषि राज गांधी ने बताया कि
ट्रांसपोर्टर्ज के सहयोग से कई वर्षो से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभा के वार्षिक उत्सव में इस वर्ष विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 10 देव अपनी पालकियों में विराजमान होकर इस देव मिलन के आयोजन में स्थानीय लोगों को आशीर्वाद देंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी जात्रा का आनंद तथा देवाशीष प्राप्त करने मौजूद रहेंगे। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर देव नृत्य व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेकर देवताओं का आर्शीवाद व देव प्रसाद लेने का अनुरोध किया है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page