विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य सोहनलाल कार्यक्रम में रहे बतौर मुख्यातिथि उपस्थित
ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लगदाघाट में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर इस पाठशाला में पूर्व में रहे प्रधानाचार्य सोहनलाल सहगल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231207-WA0001-1024x768.jpg)
जानकारी देते हुए कार्यकारी प्रधानाचार्य व कार्यक्रम अधिकारी शंकर देव शर्मा ने बताया कि इस शिविर में 21 स्वयंवसेवी बच्चे भाग ले रहे है। उन्होंने बताया कि अगले 7 दिनों तक ये बच्चे दिन-रात पाठशाला में रहकर राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को करेंगे। इस दौरान उन्होंने मुख्य अतिथि के समक्ष इस शिवर से संबंधित पूर्ण रूपरेखा प्रस्तुत की तथा मुख्य अतिथि एवं अन्य मंच पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। इस शुभारंभ कार्यक्रम में विद्यालय प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष कृष्ण लाल ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को राष्ट्रीय सेवा योजना की विभिन्न प्रकार की उपयोगिता के बारे में बताया। अंत में मुख्य अतिथि ने बच्चों को राष्ट्रीय सेवा योजना से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी दी और बताया कि यह योजना बच्चों के लिए भविष्य में किस प्रकार कितनी लाभदायक होती है। उन्होंने इस शिविर के लिए 5100रुपये की अनुदान राशि भी प्रदान की।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/11/1000282338.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG_20231117_164212.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG_20230612_150533-1.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/10/img202306231618511918404566758237913.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231004-WA0086-1.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231012-WA0029-1.jpg)
![LIC](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG_20220127_210155-2.jpg)