ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- प्रदेश सरकार में मुख्य संसदीय सचिव एवम अर्की विधायक संजय अवस्थी ने शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए नौ लाख बासठ हजार रुपए का चेक भेंट किया।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस नेक कार्य के लिए संजय अवस्थी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता राशि आपदा प्रभावितों की सहायता करने में मददगार साबित होगी।







