आगामी लोकसभा चुनाव के लिए युथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव शशिकांत सिरसा व बठिंडा सीट के लिए चुनाव संजोयक नियुक्त।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तैयारियां शुरु कर दी है। जिसको लेकर नेशनल यूथ कांग्रेस ने 24 जून को लोकसभा चुनाव में प्रचार-प्रसार के लिए युवा नेताओं की सूची जारी कर दी है। इस सूची में हिमाचल से यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव शशिकांत को पंजाब-हरियाणा की सिरसा व बठिंडा लोकसभा सीट के लिए राजन मदान के साथ चुनाव संयोजक नियुक्त किया है।

नेशनल यूथ कांग्रेस ने शशिकांत को हाल ही में कर्नाटक की हिरियूर विधानसभा सीट पर चुनाव प्रभारी नियुक्त किया था, जहां कांग्रेस प्रत्याशी की भारी अंतर से जीत हुई थी । वहीं कर्नाटक में कांग्रेस बहुमत से सरकार बनाने में भी सफल रही थी। हिमाचल के युवा नेता की कार्यशैली और क्षमता से प्रभावित होकर नेशनल यूथ कांग्रेस ने उन्हें लोकसभा चुनाव में चुनाव संयोजक की जिम्मेदारी दी है। वह 2024 लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब-हरियाणा लोकसभा की सिरसा व बठिंडा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page