महिला मंडल बुईला की महिलाओं ने की जल स्रोतों एवं सार्वजनिक स्थानों की सफ़ाई

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज :- उपमण्डल अर्की के अंतर्गत ग्राम पंचायत सरयांज के महिला मंडल बुईला के सदस्यों ने बाड़ीधार मेले से पहले सफाई अभियान की शुरुआत की।

महिला मंडल के सदस्य गांव के पानी के स्त्रोतों व सार्वजनिक जगहों,मंदिर प्रांगणों की सफाई कर गांव को चमकाने का काम रहे हैं। ग्राम पंचायत सरयांज के पूर्व उप प्रधान कमलकांत ठाकुर ने महिला मंडल के कार्य की सराहना की। इस मौके पर पूर्व उप प्रधान कमलकांत ठाकुर,महिला मंडल प्रधान लता ठाकुर,चंपा देवी,पुष्पा देवी,आशा ठाकुर सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page