ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- शिमला नगर निगम में मेयर व डिप्टी मेयर बनाए जाने पर अर्की ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सतीश कश्यप व उपाध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व मुख्य संसदीय सचिव विधायक अर्की संजय अवस्थी का धन्यवाद किया है।

अध्यक्ष सतीश कश्यप व उपाध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि शिमला नगर निगम में नवनियुक्त डिप्टी मेयर उमा कौशल अर्की विधानसभा क्षेत्र के दिग्गल के कामल गांव की मूल निवासी है। उन्होंने कहा कि डिप्टी मेयर बनाए जाने पर अर्की विधानसभा क्षेत्र में ख़ुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि मेयर व डिप्टी मेयर शिमला नगर निगम में विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे। सतीश कश्यप व मोहन सिंह ठाकुर ने नवनियुक्त मेयर सुरेंद्र चौहान व डिप्टी मेयर उमा कौशल को बधाई दी है।


