कर्नाटक की हिरियूर सीट पर कांग्रेस के डी. सुधाकर की जीत में हिमाचल से युवा कांग्रेस नेताओं का चुनाव प्रचार में योगदान।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- कर्नाटक में विधानसभा की कुल 224 सीटों के लिए गत 10 मई को विधानसभा चुनाव हुए थे। 13 मई को आए चुनाव परिणामों मे कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में 224 में से 135 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। कर्नाटक की हिरियूर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी डी. सुधाकर ने बीजेपी प्रत्याशी के. पूर्णिमा को 30222 मतों से हराकर जीत दर्ज कर ली है। डी. सुधाकर को 92050 वोट पडे़ जबकि के. पूर्णिमा 61728 वोट पडे़। कर्नाटक की हिरियूर विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार के दौरान युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय युवा कांग्रेस से , सचिव अमित पठानिया को मुख्य संयोजक व् हिमाचल युवा कांग्रेस से प्रदेश सचिव शशिकांत को चुनाव प्रभारी ,हिरियूर विधानसभा में नियुक्त किया था।

हिमाचल से लगभग 2000 किलोमीटर दूर कर्नाटक की हिरियूर विधानसभा में जाकर युवा नेताओं ने एक महीने से अधिक समय तक कांग्रेस प्रत्याशी डी.सुधाकर के पक्ष में डोर टू डोर चुनाव कंपेन चलाकर चुनाव प्रचार किया था। 13 मई को जब चुनाव नतीजे आए और हिरियूर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी डी. सुधाकर जीत गए तो युवा नेता अमित पठानिया व शशिकांत ने कहा कि हिरियूर विधानसभा सीट पर उन्होंने चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहां की जनता की मेहनत रंग लाई, कांग्रेस के डी.सुधाकर बीजेपी की के.पूर्णिमा से 30222 वोटों से जीत गए। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जीत के बाद 2024 में केंद्र में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी ।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page