हुड्डू नाला स्थित संकट मोचन मंदिर में चल रही श्रीराम कथा सम्पूर्ण

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत साई के हुड्डू नाला स्थित संकट मोचन मंदिर परिसर में राम नवमी को श्रीराम कथा संपूर्ण हो गई। श्रीराम कथा में 9दिनों तक सैंकडो़ श्रद्धालुओं ने कथा का आनंद लिया।

कथा वाचक पंडित संजीव गर्ग ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के जीवन से कर्तव्य परायणता अपनाकर धर्म के मार्ग व उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। श्रीराम ने घोर कष्ट सहते हुए भी अपने कर्तव्य और धर्म का पालन किया, यही कारण है कि आज भी उनके शौर्य, पराक्रम और आदर्श जीवन की चर्चा होती है।

श्री राम कथा का आयोजन करवाने में संकट मोचन मंदिर कमेटी सदस्य नरसिंह महंत, कमलेश (टिटू) सोहन लाल शास्त्री, कंचन,  आदि का प्रमुख योगदान रहा। अर्की के विधायक (सीपीएस) संजय अवस्थी ने भी क्षेत्रवासियों को श्रीराम कथा के महा आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रदान की है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page