ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- उपमंडल की ग्राम पंचायत भूमती में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिला ग्राम संगठनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रधान योगेश गौतम द्वारा की गयी ।

इस बैठक में एकता और विकास महिला ग्राम संगठन आए थे। इस दौरान सीआरपी नीमा ठाकुर ने महिलाओं को ग्राम संगठन की बैठक के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम संगठन की बैठक हर माह होनी चाहिए। उन्होंने महिलाओं को बताया कि वे अपनी समस्याएं ग्राम संगठन में बताएं ताकि ग्राम संगठन उनकी सारी समस्याओं का समाधान कर सके।

नीमा ने महिलाओं को बताया कि उनको सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से ऐसा मंच मिला है जिसमें वे अपनी हर प्रकार की समस्या रख सकती हैं और सामूहिक रुप से अपना हस्तशिल्प से कोई भी कार्य कर सकती हैं। इसके साथ ग्राम संगठन की महिलाओं को पशुपालन और कृषि के बारे में पशुसखी मीरा ने महिलाओं को जीवा अमृत और जैविक खाद एवं पशुपालन के बारे में महिलाओं को जानकारी दी।
इस दौरान ग्राम पंचायत प्रधान योगेश गौतम ने विकासखंड कुनिहार से आई हुई सीआरपी नीमा, पशु सखी मीरा एवं ग्राम संगठन की महिलाओं का मार्गदर्शन किया।


