ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय गैर शिक्षक कर्मचारी सयुंक्त समन्वय समिति एवं एनपीएसइए विश्वविद्यालय खण्ड द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में हिमाचल प्रदेश कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाली करने की खुशी में हिमाचल प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करने के लिए राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में आभार सभा का आयोजन किया गया।

इसमे विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर अपनी उपस्थिती दर्ज की। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का ओपीएस बहाल करने के लिये वक्तव्य के माध्यम से आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान वर्तमान में चुने हुए पदाधिकायों एवं एनपीएसइए के पदाधिकारियों ने सभा को संबोधित किया।

नरेश कुमार शर्मा द्वारा इस आभार सभा का मंच संचालन किया गया। इस दौरान चाँदी राम, ललित कुमार, मनमोहन, मोहन लाल शर्मा, तेज राम शर्मा, कुशाल चन्द एवं राजेश ठाकुर ने सभा को संबोधित करते ओपीएस बहाली के संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कर्मचारियों ने इस दौरान पग-पग पर कई तरह की प्रताड़नाओं को सहा है।

कर्मचारी नेताओं ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह एवं मंत्रिमंडल व विधायकों की इच्छाशक्ति तथा व्यवस्था परिवर्तन को प्रमुखता देते हुए और एक कर्मचारी के बेटे के रूप में मुख्यमंत्री ने पेंशन की महत्वत्ता को बुढ़ापे के लिए सामाजिक सुरक्षा प्रदान करते हुए जो एतिहासिक ओपीएस बहाली का निर्णय लिया है उसका विश्वविद्यालय समुदाय ने सभा के माध्यम से प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया गया तथा प्रदेश के सभी संघर्षरत एवं आम कर्मचारियों को ओपीएस बहाली पर बहुत-बहुत बधाई दी गई। सभा के दौराना विश्वविद्यालय कर्मचारियों में जोश व खुशी के साथ साथ मिष्ठान भी वितरित किया गया।


