ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- भाजपा अर्की मण्डल कार्य समिति की मासिक बैठक लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह अर्की में मंडल अध्यक्ष डीके उपाध्याय की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

इस बैठक में विशेष रूप से पूर्व विधायक व अर्की प्रत्याशी गोविंद राम शर्मा , प्रदेश उपाध्यक्ष रत्तन सिंह पाल व अर्की मंडल के समस्त भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि अर्की भाजपा , दाड़ला घाट अंबुजा सीमेंट कंपनी में ट्रांसपोर्टरों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ़ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी व इसके साथ साथ प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा डि-नोटीफाई किए गए जयनगर पीडब्ल्यूडी सब-डिवीजन तथा दाड़लाघाट बी. डी. ओ. दफ़्तर का भरपूर विरोध करेगी।



