डुमैहर विद्यालय में 2022के लिये विदाई समारोह का कुछ इस तरह से किया गया आयोजन

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर में विद्यालय परिवार द्वारा वर्ष 2022 के लिए एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने ग्रीटिंग कार्ड,चार्ट तथा रंगोली बनाकर अलग अलग अंदाज में वर्ष 2022 को भावभीनी विदाई दी।

साथ ही वर्ष 2023 का शुभ स्वागत भी किया। विद्यालय के प्रवक्ता विजय भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रार्थना सभा सत्र के दौरान पटेल सदन की ओर से 12वीं कक्षा की छात्रा रक्षा ने नववर्ष के स्वागत को लेकर कविता पाठ किया।

पाठशाला के प्रवक्ता भगत राम जगोता द्वारा बच्चों को नव वर्ष अंग्रेजी तथा हिंदी नववर्ष के बारे में जानकारी दी गई। तदोपरांत विद्यार्थियों ने ग्रीटिंग कार्ड, चार्ट तथा रंगोली बनाए। विद्यालय परिवार की ओर से सभी विद्यार्थियों को मिष्ठान के रूप में हलवा बनाकर खिलाया गया। विद्यार्थियों की मांग पर उन्हें भारत के महान वैज्ञानिक तथा इसरो के संस्थापक विक्रम साराभाई के जीवन संबंधी डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page