मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व उनकी धर्मपत्नी के लिये की गई अभद्र टिप्पणी निंदनीय : भीमसिंह ठाकुर

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व उनकी धर्मपत्नी के लिए की गई अभद्र टिप्पणी निंदनीय भीम सिंह ठाकुर नया सवेरा जन कल्याण समिति के अध्यक्ष व प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव अधिवक्ता भीम सिंह ठाकुर ने अभी हाल ही में भाजपा के पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक जसवा प्रागपुर विक्रम सिंह ठाकुर द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री व उनकी धर्मपत्नी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी की कड़ी निंदा की है!

उन्होंने कहा कि एक मजबूत लोकतंत्र में हमें सरकार और उसकी नीतियों का खंडन व विरोध करने का पूरा अधिकार होता है ,लेकिन जिस प्रकार से पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक विक्रम ठाकुर द्वारा अमर्यादित भाषा का प्रयोग प्रदेश के मुख्यमंत्री व उनकी धर्मपत्नी के लिए किया गया वह बहुत ही निंदनीय है!

भारतीय जनता पार्टी व इस के नेता जनता के जनादेश को भी सहन नहीं कर पा रहे हैं ,इसलिए आए दिन अभद्र टिप्पणियों पर उतर आए हैं व भाजपा के नेता लोकतंत्र के मर्यादाओं को भूल चुके हैं !ठाकुर ने कहा कि इन्हें अपनी भाषा शैली पर संयम व नियंत्रण नियंत्रण रखना चाहिए, क्योंकि प्रदेश की संस्कृति इन चीजों को कभी भी बढ़ावा नहीं देती है !

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page